बलिया, जनवरी 6 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सभासदों ने पास होने के बाद भी शुरू न होने वाले काम निरस्त करने का सुझाव दिया। बैठक में शहर के चौराहों का सुंदरीकरण नगर के बैंको के सीएसआर फंड से कराने का प्रस्ताव पास किया। नपा के रिक्त पदो पर कर्मचारियों की प्रोन्नति, वार्ड नंबर 18 में निर्मित वेडिंग जोन में चटोरी गली की तर्ज पर दुकानें एक सप्ताह में आंवटित करने, सरदार पटेल तथा भामाशाह की प्रतिमा लगाने के लिए जगह देने का प्रस्ताव पारित हुआ। शहर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था के वाहनों की मरम्मत तथा ईंधन आपूर्ति का काम नपा से कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। शहर की सीमा पर लगे नपा के बोर्ड गेट को हटाकर नया बोर्ड लगाने, विशुनीपुर, पानी टंकी, ओक्डेनगंज, कासिम ब...