मधुबनी, अक्टूबर 30 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के पनपीही पोखर में बुधवार की सुबह युवक की लाश को उपलाते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक भरवाड़ा का ही 27 वर्षीय राजमिस्त्री राजू महतो बताया गया है। परिजनों के अनुसार वह 28 अक्तूबर की शाम से ही लापता था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। राजू महतो की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां रामपरी देवी व पत्नी खुशबू देवी सहित अन्य परिजन भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुबह के अर्घ्य के बाद छठ घाट से वह घर आया था। शाम लगभग चार बजे वह घर से निकाला था। जब देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की जाने लगी। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे शौच के लिए गए लोगों ने लाश को तालाब में उपलाते देखा तो उसकी पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.