पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नन आधार सिंडिग के लिए 25 हजार 356 महिलाओं के खाते में मंइयां सम्मान योजना की राशि नहीं भेजी गई है। इससे संबंधित लाभुक चिंतित हैं। मार्च समाप्त होने में 13 दिन शेष बचे हैं, इस कारण वैसी महिलाओं को लग रहा है कि उन्हें अब महिला सम्मान की राशि नहीं मिल पाएगी। हालांकि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक विक्रम आनंद ने कहा कि नन आधार सिडिंग वाले महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जैसे ही निदेशालय से इन लाभुकों के खाते में राशि भेजने का निर्देश प्राप्त हो जाएगा, सभी महिलाओं के खाते में राशि भेज दी जाएगी। मईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने से परेशान महिलाएं कार्यालय में पहुंच रही। लाभुकों के सुविधा के लिए दिन के 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लाभुकों को जानकारी देने के लिए कर्मी को लगाया गय...