गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान का पाक महीना गुरुवार से शुरू होते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे-बड़े सभी लोग अल्लाह की बारगाह में इबादत में जुट गए हैं। रमजान के पहले ही दिन नन्हे रोजेदार भी पूरे जोश के साथ रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के रजा कॉलोनी निवासी मो. शकील के पांच वर्षीय पुत्र मो.अनस ने पहली बार रोजा रखकर मिसाल पेश की है। अनस पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत में लीन रहे और समय पर सहरी व इफ्तार कर रोजे के नियमों का पालन किया। पूरे गुमला क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने पहली बार रोजा रखकर पांच वक्त की नमाज अदा की और खुदा के आगे सजदा किया। बच्चों में दिख रहा यह उत्साह बड़ों को भी प्रेरित कर रहा है। रमजान के महीने में मस्जिदों में नमाजियों की संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.