गोड्डा, फरवरी 20 -- महगामा प्रतिनिधि: पवित्र रमजान माह के मौके पर महगामा से जुड़े हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार जावेद अख्तर की 6 वर्षीय बेटी सादिया तरन्नुम ने पहली बार रोजा रखकर परिवार और समाज के बीच एक प्रेरक मिसाल पेश की। नन्ही सादिया ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपना पहला रोजा पूरा किया। परिजनों के अनुसार सादिया ने सहरी से लेकर इफ्तार तक रोजे के नियमों का पालन किया। घर के बड़े-बुजुर्गों ने उसे रोजे के महत्व, सब्र और इबादत के मायने समझाए। छोटी उम्र में धार्मिक अनुशासन निभाने पर परिवार के सदस्यों ने सादिया की सराहना की और उसके हौसले को बढ़ाया।इस अवसर पर रिश्तेदारों और परिचितों ने सादिया को दुआएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इफ्तार के वक्त परिवार में खुशी का माहौल रहा। सादिया ने भी मासूमियत से कहा कि वह आगे भी रोजा रखने की कोश...