झांसी, नवम्बर 14 -- शुक्रवार को गांवों से शहर तक देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 136वीं जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में चाचा के चहेते बच्चों ने उन्हें याद किया। उनकी शान में कसीदे पढ़े। प्रतिमा पर फूल-माला चढ़कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। नेहरू जी की जयंती पर कहीं बाल मेला, प्रदर्शनी तो कहीं सांस्कृतिक-रंगारंग कार्यक्रम हुए। सियासी, गैर-सियासी दलों ने भी नेहरू जी को नमन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर इलाइट चौराहा स्थित प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। वक्ताआें ने कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन के अग्रदूत पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित कर धर्मनिरपेक्षता और अखण्डता को मजबूत बनाया। इस दौरान बड़ी संख्या...