कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर। बचपन प्ले स्कूल में जश्न-ए-बचपन आयोजित किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अभिनय शर्मा ने बचपन की शैक्षणिक यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन प्ले स्कूल की स्थापना बच्चों के सर्वांगीण विकास और एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं प्रेरणादायी वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। अतिथि के रूप में विधायक नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, अजय कपूर ने बच्चों को उत्साहित किया। विद्यालय के निदेशक नितिन त्रिपाठी एवं मेघा माडीवाला उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.