पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। बेनहर किड्स वर्ल्ड में एनुअल फंक्शन अभ्युदय - राइज़िंग विद वैल्यूज़ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रोग्राम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि एीएम प्रसून द्विवेदी ने बच्चों को उत्साह बढ़ाया। स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर का कार्यक्रम में स्वागत बेनहर पब्लिक स्कूल के हेड ब्वाज जसराज सिंह और हेड गर्ल सान्या पटेल के साथ कल्चरल कैप्टन मुनज्ज़ा हबीब ने पुष्पगुच्छ भेंट करके किया। नर्सरी इंचार्ज एकता नगर कैंपस रीना सक्सेना ने मुख्य अतिथि के वेलकम ऐड्रेस में उनका संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एडीएम विरा. प्रसून द्विवेदी, विद्यालय के प्रशासक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी, संस्थापक प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, सह प्रशासक ग...