पीलीभीत, मार्च 4 -- पूरनुपर। नगर के राजीव कालोनी में स्थित प्राथमिक स्कूल में गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने पहुंचकर बच्चों के साथ स्वच्छता पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को रोजाना स्नान, दांत, नाखून, वालों एवं आंखों को साफ रखने और मन लगाकर पढ़ाई कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रधानाचार्य सोनाक्षी, राशि ठाकुर, सीमा, रानी खंडेलवाल, उर्मिला देवी, फूलमती, ममता कश्यप, मीना अग्निहोत्री सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.