मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी,एक संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना एक बार फिर नन्ही जिंदगियों के लिए जीवनदान बनकर सामने आई है। जिले के दो मासूम बच्चे-दिव्याशा कुमारी और मोहम्मद मुस्तकीम-जिनके दिल में जन्म से छेद था, अब स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद भेजा गया है,जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। दिव्याशा कुमारी हरलाखी प्रखंड के ग्राम खिरहर की रहने वाली हैं जबकि मोहम्मद मुस्तकीम पंडौल प्रखंड के बख्खो गांव से हैं। इलाज की खबर मिलते ही परिवारों की आंखों में खुशी और राहत के आंसू छलक उठे। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम की टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.