मधुबनी, फरवरी 6 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत भवन के सामने शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ननौर चौक की ओर से एक मोटरसाइकिल चालक अररिया. संग्राम की ऒर जा रहा था, जबकि टेंपो चालक अररिया संग्राम से ननौर की ओर आ रहा था। इसी दौरान ननौर चौक से कुछ दूरी पर पंचायत भवन के सामने दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मृतक की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फूलबरिया गांव निवासी लक्ष्मी सदाय के 40 वर्षीय पुत्र हरिश्चन्द्र सदाय के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को पु...