धनबाद, जनवरी 22 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। नगर निगम धनबाद की पहली मेयर इंदू सिंह ने बुधवार को सिंदरी में अपने परिचितों से मुलाकात की। साथ में उनकी बहू आसनी सिंह भी थी। नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की। इंदू सिंह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, वीर कुंवर सिंह समिति के कांति सिंह, झारखंड बचाओ संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह तथा लोजपा नेता शैलेंद्र द्विवेदी से मिली। मौके पर आदित्य दुबे, अविनाश कुमार सिंह, सुनील दुबे, दामोदर दुबे, राजन कुमार, सुनील कुमार, सबिता सिंह, स्वीटी गुप्ता, डॉ विनीता तिवारी, लखी प्रामाणिक, सोनी उपाध्याय, सुषमा श्रीवास्तव, मुन्नी द्विवेदी, रेणु सिंह, रिंकी गुप्ता, सोमा बैरागी, चंपा देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...