आरा, मार्च 16 -- -बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के समीप शनिवार रात हादसा -होली मनाने के लिए दस रोज हरियाणा से गांव आया था युवक आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के समीप शनिवार की रात सड़क हादसे में से एक युवक की मौत हो गई। ननिहाल सारण से पैदल घर लौट रहे युवक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी स्व. ललन यादव का 26 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार यादव था। वह हरियाणा की किसी कंपनी में काम करता था। पड़ोसी मुन्ना सिंह ने बताया कि वह दस दिन पूर्व होली पर्व को लेकर हरियाणा से गांव आया था। शनिवार को वह अपने ननिहाल सारण गया था। शनिवार की रात वह पैदल ही घर लौट रहा था। उसी दौरान बबुरा के समीप किसी वाहन ने...