बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। नगर थानाक्षेत्र स्थित अकारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर थाना क्षेत्र स्थित विरुऊपुर गांव निवासी रामदास यादव का बेटा दुर्गा प्रसाद यादव (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। वह लालगंज थाना क्षेत्र स्थित चंदरपुर गांव में अपने ननिहाल में रहता था। दुर्गा प्रसाद ननिहाल से अपने गांव आया था। दोपहर बाद वह ननिहाल लौट गया था। 11 बजे वह चंदरपुर गांव निवासी विजय यादव के साथ उसकी बाइक पर बैठकर कहीं चला गया था। दोनों बाइक से ही लौट रहे थे। नगर थानाक्षेत्र स्थित अकारी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दुर्गा प्रसाद गंभ...