आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव स्थित ननिहाल में रह रहे युवक की गुरुवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही खुर्द गांव निवासी 24 वर्षीय परवीन पुत्र सुंदर की फत्तेपुर गांव में ननिहाल है। वह कई वर्ष से ननिहाल में ही रहता था। परिजनों का कहना है कि परवीन पांच दिसंबर को विदेश से ननिहाल आया था। गुरुवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सो गया। शुक्रवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा। जिस पर परिवार के लोग उसे जगाने के लिए कमरे में गए। इस दौरान वह बिस्तर पर मृत पड़ा था। यह देख घरवालों के होश उड़ गए। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.