सीवान, फरवरी 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतन पड़ौली गांव में तीन दिन पहले ननिहाल आए आठ वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव के जगदीश प्रसाद का पुत्र शुभम कुमार था। तीन दिन पहले अपने नाना उमाशंकर महतो के घर आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम नाना के घर से किसी को बिना बताए घर से कुछ दूरी पर नहर में स्नान करने चला गया था। शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक कर उसे खोजने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर खोजने की अपील की गई। तभी बुधवार की सुबह शौच के लिए नहर किनारे गए लोगों को नहर के पानी में उपजे झाड़ी में उसका शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ...