बाराबंकी, जनवरी 28 -- सुबेहा। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 16 वर्षीय किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज का आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीतापुर जिले की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आई थी। रविवार की रात वह शौच के लिए खेत गई थी। रास्ते में मिले गांव के ही शोएब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। डायल 112 पर दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थाना के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

हिंदी हिन्...