भागलपुर, जून 13 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। ननदोई ने सरहज की हत्या कर आंगन के पीछे जमीन में उसकी लाश को दफना दिया। मृतका की सास ने हत्या का आरोप अपने दामाद पप्पू मंडल पर लगाया है। मृतक महिला अन्नु देवी बहोरा पछवरिया टोला निवासी गगनदीप मंडल की पत्नी थी। उसका मायका कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थानाक्षेत्र के गोदबारा गांव में है। साल 2020 में उसकी शादी हुई थी। मृतका को दो वर्ष की पुत्री नंदिनी एवं एक वर्ष का लड़का आयुष है। घटना बीते रविवार की रात 11:30 से 12:00 के बीच की बताई जा रही। घटना के समय घर में मृतका के ससुर विश्वनाथ मंडल, सास शकुंतला देवी ननद पिंकी देवी एवं बच्चे मौजूद थे। मृतका की सास शकुंतला देवी का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी जानकी देवी जालंधर में रहती है जिसका दामाद पप्पू मंडल के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण पप्पू मंडल अपनी पत्नी पिंकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.