मेरठ, फरवरी 19 -- कंकरखेड़ा, संवाददाता कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती ने जेठ और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पति और ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर निवासी युवक का उससे प्रेम प्रसंग था। आरोपी उसे लेकर लखनऊ रहने लगा। पीड़िता का कहना है कि कोर्ट मैरिज के बाद वह उसे लेकर अपने घर चला गया। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे थे। महिला के अनुसार 20 दिन पूर्व उसके जेठ और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। एसपी सिटी का कहना है तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.