नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्य का फंड जारी करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष व नजफगढ़ के पार्षद अमित खरखड़ी ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नजफगढ़ में चार आधुनिक खेल पार्कों की स्थापना की भी मांग की गई है। ज्ञापन में सीएम को बताया गया कि नजफगढ़-सुरखपुर रोड की स्थिति चिंताजनक है। यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसी तरह अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क, नाली, सीवरेज आदि के विकास की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.