छपरा, अक्टूबर 27 -- इसुआपुर/ गड़खा, एक संवाददाता। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी व पोखर में डूबकर तीन किशोरों व एक बच्ची की मौत हो गयी। मरने वालों में इसुआपुर, गड़खा और नयागांव के किशोर शामिल हैं जबकि मृत बच्ची मकेर की रहने वाली है। इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के सुशांत कुमार सिंह की डबरा नदी में डूब जाने से रविवार की सुबह मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का पुत्र था। मृतक माता-पिता का इकलौता चिराग था। वह इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास किया था। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित डबरा नदी किनारे छठ पूजा के लिए घाट की सफाई करने गया था। पानी लेने के लिए नदी में उतरा। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सीओ सतीश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष कमल राम ने शव को पोस...