सहारनपुर, जुलाई 27 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में पांवधोई नदी में बुद्धूघाट के पास युवक शव मिलने सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पांवधोई नदी में शिवेंद्र विहार के रोहित (29 ) का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनसे हत्या की बात अभी तक सामने नहीं आई है। शुक्रवार को रोहित अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाहर गया था। दोपहर बाद घर लौटा, जिस समय रोहित घर आया था। वह नशे की हालत में था। करीब दो घंटे बाद युवक घर से फिर बाहर गया। पांवधोई नदी पर बुद्धु घाट के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। इसी दौरान युवक पांवधोई नदी में कूद गया। पता लगते ही पुलिस मौके ...