लातेहार, दिसम्बर 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आदर्श नगर धड़धड़ी मुख्य नदी में गुरुवार को भारी मात्रा में सड़ा आलू डाल कर पानी को दूषित किया गया। इससे लोगो मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जाता है कि श्मशान घाट के पास नदी में सुबह पिकअप वाहन से सड़ा आलू लाकर एक व्यापारी द्वारा डाला जा रहा था। इसे देख कई लोगो ने इसका कड़ा विरोध किया , तब तक आधा से अधिक सड़ा आलू नदी में वह डाल चुका था। ग्रामीणों के तेवर देख कर शेष बचे सड़ा आलू लदे पिकअप को लेकर उक्त व्यापारी वहां से रफ्फूचक्कर हो गया। कई लोगो ने बताया कि इस नदी में सड़ा आलू,खराब सब्जी और अन्य समान लाकर फेंका जाता है। जिससे नदी में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इससे बीमारी भी फैलने का खतरा बन गया है। बता दे कि इस नदी की कभी सफाई नही कराई जाती है, ऊपर से नदी में गंदगी फैलाने से उसका अस्तित्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.