रुद्रपुर, मार्च 3 -- गदरपुर, संवाददाता। नदी में बही बालिका का शव तीन दिन बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शुक्रवार को आठ वर्षीय बालिका दो बच्चों के साथ नदी किनारे पेड़ से बेर तोड़ने गई थी। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम डोंगपुरी निवासी तौफीक अहमद की आठ वर्षीय बेटी महक शुक्रवार को पास में ही रहने वाले दो बच्चों के साथ नाहल नदी किनारे पेड़ से बेर तोड़ने गई थी। शाम करीब पांच बजे बेर तोड़ते समय अचानक वह नदी में गिर गई। दोनों बच्चों ने महक को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे दोनों बच्चे डर गए। उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। जब महक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रात करीब आठ बजे दोनों बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.