सीवान, मई 27 -- गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव के समीप शनिवार की शाम सरयू नदी में डूबे चरवाहा का शव तीसरे दिन भी बरामद नहीं हुआ। शनिवार को पशुओं को दियारा से लेकर वापस लौटने के दौरान सरयू नदी में डूब गया। पहचान दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर बुजुर्ग गांव निवासी राजित चौधरी (60) वर्ष के रूप में हुई थी। रविवार को छपरा से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह भी नदी में शव बरामदगी के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। हालांकि, सोमवार को भी नदी से शव को बरामद नहीं किया गया। परिजनों का कहना था कि रोज की तरह वह पशुओं को दियारा से लेकर डुमरहर गांव के समीप घाट से निकल रहा था। जब वह गहरे पानी में पहुंचा तो डूबने लगा, जहां उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घाट के समीप कृषि कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उसे बचाने का प्रयास किये। सरयू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.