औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के पास बटाने नदी नदी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के दुधमी गांव निवासी उदय राम के 6 वर्षीय पुत्र रौकित कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ ललिता देवी के घर बभंडीह गांव में रह रहा था। मंगलवार को रौकित अपने साथियों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया। साथ खेल रहे बच्चे डर के मारे घर लौट गए। काफी देर तक रौकित घर नहीं पहुंचा तो बुआ ललिता देवी उसे खोजने नदी किनारे पहुंचीं। जब वह नहीं मिला तो बच्चों से पूछताछ की गई। एक बच्ची ने बताया कि वह नदी में गिर गया था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। रात होने के कारण तलाश रोकनी पड़ी। बुधवार सुबह फिर खोज शुरू की गई...