सोनभद्र, मई 29 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र की सीमा से सटे छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर पर स्थित केकरहवा नदी में डूबने से पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी को लोगों ने बचा लिया। वे छत्तीसगढ़ के दोलंगी गांव में स्थित अपने पाही से वापस विण्ढमगंज के बरखोरहा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव निवासी 55 वर्षीय प्रभु चेरो पुत्र केश्वर चेरो अपनी पत्नी 45 वर्षीय जिरवा देवी के साथ छत्तीसगढ़ के दोलंगी में स्थित अपने पाही पर गए थे। बुधवार को वे वापस अपने घर लौट रहे थे। बुधवार की दोपहर वे छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित केकरहवा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान दोनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जिरवा देवी को बचा लिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.