मोतिहारी, फरवरी 24 -- तुरकौलिया,निसं। शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए पुलिस मिशन अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान रघुनाथपुर पुलिस ने सपही पंचायत के मझरिया में छापेमारी किया। जहां छापेमारी दल को देख शराब कारोबारी शंभू सहनी का पुत्र विकास सहनी भगाने लगा। पुलिस उसे खदेड़ने लगी। करीब आधा किलोमीटर दौड़ने के बाद कारोबारी नदी में कूदकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के जवान नदी में छलांग लगा कारोबारी को पकड़ लिया। पकड़े गए कारोबारी पर10 हजार रुपये का इनाम है। छापेमारी टीम में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान, साक्षर आरक्षी संजीत कुमार, दफादार पुण्यदेव पासवान, चौकीदार सुरेश पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि शराब कारोबारी व बदमाश सरेंडर करे, अन्यथा कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि कारोबारी शराब का धंधा छोड़ अन्य रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.