मऊ, मार्च 22 -- मऊ। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में तमसा तट स्थित गायघाट पर शुक्रवार को गंगा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत गायघाट और आस-पास के तमसा तटीय क्षेत्रों की सफाई की गई। इस अभियान में सामाजिक वन प्रभाग, नगर पालिका के कर्मचारी, डीसीएसके पीजी कॉलेज के स्वयंसेवक एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे जिला परियोजना अधिकारी डा.हेमंत कुमार यादव ने उपस्थित स्वच्छता योद्धाओं, स्वयंसेवकों एवं छात्रों को नदी के जल को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाई। उन्होंने नदियों की सफाई एवं संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से नदी में कूड़ा-कचरा, पॉलिथीन न डालने, पूजा सामग्री एवं मूर्तियां विसर्जित न करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.