देहरादून, मई 31 -- दून शहर के विभिन्न इलाकों नदी नाले नालियों और सार्वजनिक जगह कूड़ा डंप करने वालों के खिलाफ नगर निगम की टीमें चालान की कार्रवाई करेंगी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि अपने कार्यक्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करवाना सुनिश्चित करें। नगर निगम की ओर से वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय- समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों का कूड़ा सफाई वाहनों को ही दें। बावजूद कुछ इलाके ऐसे हैं जहां सफाई वाहन संचालित होने के बाद भी कूड़ा नदी नालों या सार्वजनिक जगहों पर डंप किया जा रहा है। इसका सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। विशेष सफाई अभियान के तहत निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.