सीतामढ़ी, जनवरी 5 -- शिवहर। बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना पेज 4 ए के तहत बाढ़ से बचाव एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ योजना (बेलवाधार) के तहत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अब अन्तिम चरण में है। इस वर्ष के अन्त तक यह परियोजना पूरा हो जाने की उम्मीद है। जिससे लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगा तथा सिचाई सुविधा उपलब्ध होगा। शिवहर सहित उत्तर बिहार के तीन जिलों को बाढ़ से बचाव तथा सिंचाई सुविधा एवं मत्स्य पालन आदि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बागमती बूढ़ी गंडक नदी जोड़ योजना के तहत 68.80 किलोमीटर लंबे बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें से 36 किलोमीटर शिवहर जिले में होना है। जिले में लिंक चैनल निर्माण के लिए बागमती नदी की पुरानी धारा का अब तक 27 किलोमीटर से अधिक खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.