पूर्णिया, सितम्बर 20 -- रूपौली, एक संवाददाता। विजय कारी कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने से प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ का पानी घटने लगा है। लेकिन इन पंचायतों में प्रभावित परिवारों का दर्द अभी कम नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी हल्का घट रहा है। पानी घटने की खबर से लोग थोड़ी सी राहत की सांस ले रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों के दर्जनों लोगों ने बताया कि तीसरा बार पानी बढ़ने के बाद पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। पानी घटने के साथ ही अब मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ने का डर लोगों में पैदा होने लगा है। कुछ घरों में लोग सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो गए हैं। जनजीवन काफी अस्तव्यस्त है। सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है। स्थिति पर नजर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.