जमुई, जुलाई 8 -- खैरा । निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की सिंह उर्फ बिकास कुमार पिता अशोक सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक अपने पिता का छोटा लड़का था। जानकारी के अनुसार, युवक सोमवार कि सुबह करीब 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरू किया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवक को नदी की ओर जाते देखा था, जिसके बाद उसकी खोजबीन उसी दिशा में की गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों को नदी में युवक के डूबने की सूचना मिली। जिसका शव सगदाहा दुर्गा स्थान घाट के पास उपलता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.