जौनपुर, नवम्बर 6 -- डोभी/चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बलुआ घाट के पास गोमती नदी के किनारे पर गुरुवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। दोपहर करीब तीन बजे उधर से गुजर रहे मछुआरों ने गोमती नदी के किनारे अधेड़ का शव पड़ा देखा। मछुआरों ने इसकी सूचना चंदवक पुलिस को दी। शव की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम से शव को निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन हो नही सकी। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है। मृतक के शरीर पर मैरून रंग शर्ट और काले रंग की जीन्स पेंट था। शव कई जगह से गल चुका था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव करीब 15-20 दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.