हाजीपुर, अप्रैल 18 -- राघोपुर। संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद टोंक एवं सुकुमारपुर दियारा नदी के किनारे में गुरुवार की दोपहर में देसी शराब भट्टी कारोबारी के खिलाफ वैशाली उत्पाद टीम एवं स्थानीय पुलिस की एएलटीएफ टीम संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। गुरुवार को जफराबाद टोंक एवं सुकुमारपुर दियारा में नदी के किनारे ड्रोन कैमरे की सहायता से छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 8 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस दौरान पुलिस ने 29, 800 लीटर कच्चा जावा व दर्जनों उपकरणों को आग लगाकर नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान किसी भी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वैशाली उत्पाद विभाग एवं एएलटीएफ टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से गुरुवार को जफराबाद टोंक एवं सुकुमारपुर दियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.