सिद्धार्थ, जुलाई 4 -- उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के गायघाटमें राप्ती नदी में गुरुवार को एक वृद्ध लापता हो गया। लापता व्यक्ति की कई घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। गाय घाट निवासी शंकर पासवान (80) अपने घर के बगल से गुजर रही राप्ती नदी के किनारे गया था। उनके साथ घर का ही एक छोटा बच्चा भी गया था। कीचड़ में गिर जाने के कारण बच्चे का कपड़ा गंदा हो गया। वह कपड़ा बदलने वह घर आ गया। दो घंटे बाद भी शंकर घर नहीं लौटे तो घर वालों ने अपने स्तर से तलाश शुरू किया। थक हार कर परिजन ने सूचना पुलिस की दी। आशंका जताई कि शंकर नदी में डूब गए हैं। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोर के मदद से नदी में तलाश शुरू की लेकिन पता नही चल सका। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश कर रही है, अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

हिंदी हि...