मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाने के पिरौंछा निवासी स्व़ रामबाबू राम की पुत्री रीमा कुमारी (16) का गुरुवार को सियारी नदी किनारे गड्ढे से शव बरामद हुआ। वह बीते मंगलवार से गायब थी। किशोरी के दोनों पैर में लोहे की कील ठोककर मिट्टी में दफन कर दिया गया था। उसके शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। शव पर नमक डाला हुआ था। रीमा की मां ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। अपर थानाध्यक्ष रघुनाथ पासवान ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि दो दिन पहले रीमा के शव को महुआरा गांव स्थित सियारी नदी के किनारे गड्ढा खोद कर दफना दिया गया है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंचकर शव को निकलवाया। किशोरी का शव उसके घर से लगभग दो किलोमीटर दूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.