बागपत, सितम्बर 8 -- चौगामा क्षेत्र में हिंडन के बाद अब कृष्णा नदी मे बाढ़ आने से दर्जनों गांव में खड़ी फसलें जलमग्न हुई। नदी का पानी खेतों में घुसने से फसल बर्बाद होने का डर किसानों को सता रहा है, जबकि कृष्णा नदी में पानी अभी बढ़ रहा है। हिंडन नदी के बाद अब कृष्णा नदी में तीन दिन से लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण कृष्णा नदी का पानी गांगनौली, असारा,बामनौली आदि गांवों के जंगल में पानी घुस रहा है जबकि हिंडन नदी का पानी भी सरौरा, तमेलागढ़ी,झुंडपुर, मिलाना आदि गांवों के जंगल में खड़ी फसलों में घुस रहा है। नदी के पानी से किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना, ज्वार, गोभी, मिर्च आदि की फसलें जलमग्न हो रही है। किसान राजसिंह, सूरज, संजीव, जयवीर आदि ने बताया कि दोनों नदियों का जलस्तर तीन दिन से लगातार बढ़ रहा है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है। किसानों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.