सीतापुर, अगस्त 7 -- रेउसा। रेउसा क्षेत्र में नदियों से तेज गति से पानी निकलकर नालों व खेतों की तरफ बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है। बुधवार की सुबह से नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। नदियों की तेज धार अब गांव की तरफ बढ़ रही है। निचले स्थान खेतों और नालों में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। कई खेत बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी तेजी से गांव की तरफ बढ़ रहा है अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही संतराम पुरवा, नगीना पुरवा, श्याम नगर, सुंदरनगर, दुर्गापुरवा, परमेश्वर पुरवा,नई बस्ती मेवाड़ी छोलहा, घूस पुरवा, पासिन पुरवा आदि कई दर्जन गांव जल्द ही बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। नदी की तेज धार को देखते हुए ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई है। ऊपर से बारिश नीचे से बाढ़ का पानी बाढ़ पीड़ितों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.