बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नमामि गंगे अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को विभिन्न नदियों, जल श्रोतों को स्वच्छ रखने को लेकर जिला गंगा समिति की ओर से वाकाथान का आयोजन किया गया। वाकाथान का नेतृत्व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने किया। मौके पर डीआरडीए निदेशक मेनका, चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वाकाथान की शुरूआत बोकारो हवाई अड्डा से गुब्बारा उड़ाकर किया गया। वाकाथान हवाई अड्डा से शुरू होकर टाउन हाल होते हुए होकर गरगा नदी पहुंच समाप्त हुई। मौके पर डीएफओ कुमार ने कहा कि मानव जीवन में विभिन्न नदियों, जल श्रोतों का काफी अधिक महत्व है। सभी सभ्यताओं का विकास नदी तट के समीप हुआ है। अगर यह नदियां, जल श्रोत स्वच्छ है, सुरक्षित हैं, तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित है। आमजनों में अपने आस-पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.