बरेली, मार्च 12 -- नदियों को निर्मल बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती कर दी है। डीएम ने बगैर ट्रीटमेंट के उद्योगों के डिस्चार्ज को नदियों में प्रवाहित करने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को मॉनीटरिंग सौंप दी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीएम ने जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की मीटिंग की। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लेकर डीएम ने सीएमओ को अलर्ट किया। अस्पतालों का लगातार निरीक्षण करने की नसीहत दी। खामियां मिलने पर कार्रवाई करने को कहा। जल निगम के एक्सईएन को प्रस्तावित एसटीपी के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा। बाकरगंज में एकत्र लीगेसी वेस्ट का जल्दी निस्तारण कराने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.