गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवादाता। गोरखपुर-बस्ती मंडल को बाढ़ के लिहाज से प्रभावित करने वाली प्रमुख तीन नदियों सरयू, राप्ती और रोहिन नदियों का जलस्तर पिछले 24 घंटों से लगातार ऊपर चढ़ा है। यह तीनों नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। वहीं गोर्रा नदी खतरे के नीचे जरूर है, लेकिन उसमें भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यदि यही रफ्तार रही, तो अगले 48 घंटे में और हालात बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 09 से बढ़कर 33 हो गई है। इनमें से अधिकांश 29 गांव तहसील गोला के बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र में 02 व कैम्पियरगंज तहसील के 02 गांव बाढ़ से धिरे हैं। शनिवार को 297152 क्यूसेक (8364828.8 लीटर) पानी छोड़े जाने से इसका असर निचले इलाकों में दिखने लगा है। सरयू (अयोध्या) 19 सितम्ब...