बक्सर, मई 19 -- जलीय जीव गंगा में सिफरी ने एक लाख मछलियों को छोड़ा अहिरौली के गंगा घाट पर कार्यक्रम का आयोजन फोटो संख्या-20, कैप्सन-सोमवार को अहिरौली स्थित गंगा में मछली छोड़ते लोग। बक्सर, हमारे संवाददाता। मानव सभ्यता का अस्तित्व में बने रहने के लिए नदियों का होना बेहद जरूरी है। इन नदियों का जीवन जलीय जीवों के बिना अधूरा है। इन्हीं जीवों में मछलियां प्रमुख जीव है जो गंगा नदी की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखती है। लेकिन विगत के दशकों में अति मानवीय सक्रियता के कारण गंगा नदी की मत्स्य एवं मात्स्यिकी में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जिससे इनकी संख्या में कमी हुई है। गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष कार्य योजना बनायी जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय अंतस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रय...