महाराजगंज, सितम्बर 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में हुई बारिश के बाद जिले की नदियों व नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। रोहिन त्रिमुहानी और राप्ती बेल्सर रिगौली का पानी बढ़ गया है। महाव नाला भी अपने खतरे के तल से एक फिट अधिक बह रहा है। नदियों में पानी बढ़ने की किसानों का इस बात की चिंता सता रही है कि अधिक पानी आया तो स्थिति खराब हो सकती है। बुधवार को नदियों का जलस्तर सामान्य रहा। लेकिन गुरुवार व शुक्रवार की बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा है। गुरुवार को शाम चार बजे 79.5 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया। गंडक नदी से बुधवार को 73400 क्यूसेक व गुरुवार को 90600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी बढ़ने से एक लाख 28100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। महाव नाला बुधवार को दो फिट पर बह रहा था वहीं गुरुवार को बढ़कर सात फिट पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को एक फिट पानी ...