रिषिकेष, जनवरी 27 -- नगर पालिका डोईवाला ने स्वच्छता मिशन के तहत अभियान चलाया। इसके जरिए सुसवा नदी तट की साफ-सफाई कर क्षेत्रवासियों को नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। मंगलवार को नगर पालिका डोईवाला की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ सुसवा नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। यहां साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। नदियों और जलस्रोतों की स्वच्छता इस अभियान का अहम हिस्सा है। इसे लेकर नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाए बिना लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुसवा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.