गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर दानरो सहिजना छठ घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में कई सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर उक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी व अन्य जल स्रोतों को संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में वाराणसी अस्सी घाट व रांची से पुरोहितों ने अनुष्ठानिक विधि से मनोहरी अंदाज में गंगा आरती संपन्न करायी। उक्त कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। कार्यक्रम में बूढ़े, बच्चे, स्त्री, पुरुष सभी की सहभागिता रही। लोगों को गंगा आरती, शिव तांडव स्तोत्र, अच्युतम केशवम सहित कई प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.