विकासनगर, मार्च 28 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में नमामि गंगे के तत्वावधान में दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भारत की नदी प्रणालियां देश की जलवायु, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन नदियों का वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. आनंद सिंह उनियाल संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने जीवनदायिनी मां गंगा के महत्व को बताया। सभी से जल की बर्बादी को रोकने एवं उसकी स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने की। डॉ. नेगी ने कहा कि हमें अपनी नदियों का संरक्षण और सुरक्षा करनी चाहिए, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.