लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- शारदा नदी का जलस्तर भी लगातार कम होने लगा है। बाढ़ का पानी अभी भी चारों तरफ भरा है। रास्ते और खेत खलिहान जलमग्न हैं। रास्तों और खेतों में रुका हुआ पानी अब बीमारियां बढ़ाने लगा है। बाढ़ पीड़ितों को पेयजल और दवाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। धौरहरा और सदर तहसीलों में शारदा नदी की बाढ़ कम हुई है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद अभी भी रास्तों और खेत खलिहान जलमग्न हैं। बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिनों से शारदा नदी का बाढ़ का पानी अपनी जगह रुका हुआ है। जिससे बीमारियां फैलने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पेयजल के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाइवे 730 से जुड़े रेहरिया सम्पर्क मार्ग से करीब 15 मजरे जुड़े हैं। जहां से हाट बाजारों तक पहुंचना अभी भी टेढ़ी खीर बना हुआ है। पानी कम हो जाने की वजह से नाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.