देवरिया, जून 17 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नदावर पुल के नीचे कूड़ा गिरा कर उसे फूंकने के विरोध में सोमवार को मझौलीराज नगर के लोगों ने एसडीएम को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गोपालजी को सौंपा। नगर के रहने वाले कृष्ण कान्त दुबे ने कहा कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया है। रत्नेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह कूड़ा दोनों नगर पंचायत के द्वारा आठ वर्षो से नदावर पुल के नीचे गिराया जा रहा है। इस गन्दगी फैलने के अलावा उसे जला देने से आसपास के लोगों को बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। यदि इस समस्या का समाधान 21 जून तक प्रशासन नहीं करती है तो हम सभी उसी नदावर पुल के नीचे धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मझौलीराज नगर के कृष्ण कांत दुबे , अजीत सिंह, रणजीत सिंह चौहान, रत्नेश कुमार मिश्र, हिमांशु मिश्र आदि लोग मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.