रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नजूल भूमि फ्री होल्ड पर भाजपा जनता को गुमराह करती रही है। यह आरोप कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में लगाया। उन्होंने कहा इंदिरा चौक स्थित मासूम मियां की मजार पर बुलडोजर चलाकर नजूल भूमि के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया गया है। यह बात मंगलवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने महानगर कैंप कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नजूल भूमि के मालिकाना हक के मुद्दे पर रुद्रपुर में कई विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को जमकर वोट दिए, लेकिन भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोगों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिला है। लोग अपने घर के मालिक बनने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.